Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

इस योजना के तहत मिलेगा लाभ, ये है पात्रता और प्रक्रिया, छात्र-छात्राओं को 6000 रुपये देगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुंदेलखंड के 7 जनपदों (झांसी, जालौन, हमीरपुर, ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट) और सोनभद्र जनपद के कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को 6000 वार्षिक यात्रा भत्ता देने का फैसला किया है. ये भत्ता उन छात्रों को मिलेगा जो पांच किलोमीटर से ज्यादा दूरी साइकिल चलाकर स्कूल जाते हैं. ये लाभ पीएम श्री योजना के तहत चयनित छात्रों को भी मिलेगा l

क्या है पात्रता, कैसे होगा भुगतान?

पात्रता की बात करें तो इस योजना का लाभ ऐसे सभी छात्र-छात्राएं जो राजकीय माध्यमिक विद्यालय से 5 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी पर रहते हैं, उन्हें मिलेगा. सामान्य स्कूलों में छात्र और छात्रा दोनों इस योजना के लाभार्थी हो सकते हैं. पीएमश्री स्कूलों में केवल छात्राएं पात्र होंगी. यात्रा भत्ता डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से छात्रों या उनके अभिभावकों के खाते में सीधे भेजा जाएगा. पहले चरण में राशि दो किस्तों में दी जाएगी.

ये है प्रक्रिया

इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों को एक फॉर्म भरना होगा, जिसमें यह घोषित करना होगा कि उनके घर से 5 किमी के दायरे में कोई राजकीय माध्यमिक विद्यालय नहीं है. इस फॉर्म को ग्राम प्रधान और विद्यालय प्रधानाचार्य से सत्यापित कराना होगा. शहरी क्षेत्रों में सत्यापन पार्षद करेंगे. इस योजना का लाभ करीब 24,000 छात्र-छात्राओं को होगा. 146 पीएमश्री विद्यालयों की करीब 4000 छात्राएं भी इस योजना से लाभान्वित होंगी l

NEWS SOURCE Credit :lalluram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp