Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

झगड़े की वीडियो बनाने वाले को मारा था चाकू, 3 आरोपी गिरफ्तार, एक किशोर को भी लिया अभिरक्षा में

Faridabad : बता दें कि थाना पल्ला में अरविंद वासी सुरदास कॉलोनी, तिलपत, फरीदाबाद ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 6 जुलाई की शाम को वह अपने पोते के साथ घर के सामने खाली मैदान में गया था। वहां पर एक ऑटो में 5-6 लडके आये औऱ बैठकर शराब पीने लगे। तभी पडोस में रहने वाले एक लडके ने जब उन्हें शराब पीने से मना किया तो उन्होंने उस लड़के के साथ हाथापाई शुरू कर दी, जिसपर उस लडके ने शिकायतकर्ता को विडियों बनाने को कहा। जब उसने विडियों बनानी शुरू की तो उन्होंने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट शुरू कर दी और उनमें से एक लड़के ने उसको चाकू मार दिया। जिस पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं में मुकद्दमा दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना पल्ला टीम ने कार्रवाई करते हुए सागर व अमन वासी गाँव जसुपुरा जिला धौलपुर राजस्थान हाल सुरदास कॉलोनी तिलपत फरीदाबाद, आबिद असारी वासी गांव सागरब्रेट, चंपारण, बिहार हाल सारन, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वहां शराब पीने के लिए बैठे थे। तभी एक लडके ने उनको वहां शराब ना पीने के लिये कहा। जिस पर उनकी उस लडके के साथ हाथापाई हो गई और जब शिकायतकर्ता ने उनका विडियों बनाना शुरू किया तो उन्होंने शिकायतकर्ता के साथ झगड़ा किया तथा किशोर बालक ने शिकायतकर्ता को चाकू मार दिया। तीन आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया वहीं किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp