Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

जानें जेडीयू नेता ने ऐसा क्यों कहा ? ‘ये लालू-राबड़ी का युग नहीं, नीतीश का युग है’

Bihar Voter List Controversy: बिहार में चुनाव आयोग द्वारा बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) प्रक्रिया को लेकर जमकर सियासत हो रही है. राजद और कांग्रेस का आरोप हैकि दलित और मुस्लिम वोटरों के नाम काटने की प्रक्रिया चल रही है. जिसको लेकर जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पलटवार किया है.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि गरीबों और मुसलमानों को जो सम्मान नीतीश कुमार के शासनकाल में मिला है, वैसा पहले कभी नहीं हुआ. लोगों को भागलपुर के दंगे भी याद हैं, इसलिए इन वर्गों को कोई न हटा सकता है, न भगा सकता है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार एक कुशल सरकार है. यह लालू जी और राबड़ी देवी जी का युग नहीं है. यह नीतीश कुमार का युग है. इसमें एक महीने में ये सारी चीजें संभव हैं.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने विपक्षी प्रतिनिधिमंडल की चुनाव आयोग से मुलाकात पर कहा कि अपनी संभावित पराजय को स्वीकार करते हुए उन्होंने दोषारोपण किया है. चुनाव आयोग चुनाव से पूर्व इस तरह की समीक्षा करता रहा है ताकि इलेक्टोरल रोल्स में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हो l

NEWS SOURCE Credit :lalluram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp