सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे शुभारंभ, 4 से 6 जुलाई तक चलेगा महोत्सव, लखनऊ में होगा आम महोत्सव का आयोजन
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आम महोत्सव 4 से 6 जुलाई तक चलेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ इस महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। उत्तर प्रदेश का आम लंदन,दुबई,सऊदी जाएगा।
आम व्यापार को वैश्विक मंच
उत्तर प्रदेश का आम, आम नहीं अब ख़ास है। आम उत्पादन में यूपी देश का प्रथम राज्य बन गया है। हर वैरायटी के आम इस महोत्सव में देखने को मिलेगी। इसका उद्देश्य प्रदेश के आम व्यापार को वैश्विक मंच में एक अलग पहचान देना है।
NEWS SOURCE Credit :lalluram
