Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

Bihar Politics: तेजस्वी यादव का वादा- …हर महीने देंगे 1500 रुपए, “हमारी सरकार बनी तो दिव्यांग मंत्रालय और आयोग का किया जाएगा गठन”

Bihar Politics: बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि प्रदेश में जब महागठबंधन की सरकार बनेगी तो दिव्यांगों के लिए दिव्यांग मंत्रालय और आयोग का गठन किया जाएगा।

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बुधवार को यहां एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसैबिलिटीज के तत्वावधान में आयोजित राज्यव्यापी दिव्यांग अधिकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में जब महागठबंधन की सरकार बनेगी तो दिव्यांगों के लिए दिव्यांग मंत्रालय और आयोग का गठन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पंचायती राज एवं स्थानीय निकाय चुनाव में दिव्यांग के लिए अलग से आरक्षण की व्यवस्था की जायेगी। राज्य सलाहकार समिति का गठन किया जायेगा। दिव्यांग अधिकार अधिनियम को मजबूती से लागू किया जाएगा। दिव्यांगों के बैकलॉग को सरकार बनने के 100 दिनों में पूरा किया जायेगा। हरेक पंचायत में दिव्यांग मित्रों की नियुक्ति की जायेगी। आवास योजना में पांच प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की जायेगी।

दिव्यांग, विधवा एवं वृद्धजनों के लिए 1500 रूपए हर माह दिए जायेंगे- Tejashwi 
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अन्तर्गत दिव्यांग, विधवा एवं वृद्धजनों के लिए 1500 रूपये हर माह दिये जायेंगे और हर साल 200 रूपया बढ़ाया जायेगा। उन्होंने कहा कि माई बहिन मान योजना के तहत 2500 रूपया प्रत्येक माह दिया जाएगा। दिव्यांग के लिए हरेक जिला में विशेष विद्यालय की स्थापना की जायेगी। दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा को सरल किया जायेगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पटना के पीएमसीएच सहित सभी जिलों में जिला अस्पताल में दिव्यांग जनों के ईलाज के लिए बेहतर सुविधा के साथ-साथ बेड आरक्षित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि खेलों के लिए अलग से स्टेडियम और कोच की व्यवस्था की जायेगी। द्दष्टिबाधित को स्मार्ट फोन और अन्य तरह की सुविधाएं प्रदान की जायेगी। दिव्यांग मंत्रालय के लिए अलग से बजट राशि भी आवंटित की जायेगी, जिससे दिव्यांग जनों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराया जा सके।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp