‘बनिए, बिगड़िए नहीं’, कहा- हमारी सरकार में वैश्य वर्ग से थे 8 मंत्री, वैश्य सम्मेलन में तेजस्वी यादव ने समझाया ‘बनिया’ होने का मतलब
Tejashwi Yadav News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को पटना के बापू सभागार में आयोजित वैश्य सम्मेलन में हिस्सा लिया और वैश्य समाज की जमकर तारीफ की. इस दौरान उन्होंने वैश्य समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए महागठबंधन की सरकार बनने पर व्यापारियों, युवाओं और गरीबों के लिए कई वादे किए. साथ ही, उन्होंने ‘बनिया’ होने का मतलब भी समझाया.
तेजस्वी यादव ने की वैश्य समाज से अपील
तेजस्वी यादव ने वैश्य समाज से अपील की कि वे महागठबंधन को वोट देकर बिहार को नई दिशा दें. उन्होंने कहा कि, बनिया का मतलब होता है “बनिए”, बिगड़िए और बिगाड़िए मत! वैश्य वर्ग ने व्यापार बढ़ाया-बनाया, समाज को बनाया-बढ़ाया, समृद्धि लाई. अब बिहार को बनाने की बारी है. आप लोग मिलकर बिहार को बनाने और बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाइए. यही हम सभी का उद्देश्य होना चाहिए.
राजद सरकार में वैश्य समाज से थे 8 मंत्री
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने आगे कहा कि, आज “वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन” में शामिल होकर कर्मठ, शांत, व्यवहार-कुशल, व्यावहारिक, परिवर्तनशील, सहनशील, कर्मशील, संतोषी, परिश्रम जैसे गुणों से परिपूर्ण वैश्य समाज के साथियों से सार्थक संवाद हुआ.
उन्होंने बताया कि, राजद सरकार में 8 मंत्री वैश्य वर्ग से थे. 20 वर्षों की NDA सरकार में कभी इतने मंत्री रहे है? हमारी पार्टी के 9 साल प्रदेश अध्यक्ष वैश्य वर्ग से रहे. राज्यसभा में पार्टी के संसदीय दल के नेता वैश्य है. पार्टी संगठन में नंबर-2 का पद “प्रदेश प्रधान महासचिव” वैश्य है. लोकसभा में राजद गठबंधन ने वैश्यों को NDA से अधिक टिकटें दी.
NEWS SOURCE Credit :lalluram
