Bihar News: जानें किसे मिलेगा लाभ, बिहार के 94 लाख गरीब परिवारों को 2-2 लाख देगी सरकार! वापस लौटाने की भी आवश्यकता नहीं
Bihar News: बिहार सरकार इन दिनों राज्यवासियों पर सौगातों की बौचार कर रही है। इसी कड़ी बिहार सरकार राज्य के लोगों को एक और बड़ी खुशखबरी दे सकती है। जानकारी के मुताबिक, नीतीश सरकार राज्य के 94 लाख गरीब परिवारों को 2-2 लाख देकर विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी खुशखबरी दे सकती है। जी हां, दरअसल, बीते दिनों पेंशन की राशि में लगभग 3 गुना बढ़ोतरी होने के बाद अब बिहार सरकार की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए राज्य सरकार उनके बैंक खातों में 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
किसे मिलेगा योजना का लाभ?
बता दें कि, बिहार में बेरोजगारी को कम करने के लिए राज्य सरकार एक बड़ी योजना को लाने की तैयारी कर रही है। सरकार राज्य के 94 लाख गरीब परिवारों को 2-2 लाख देकर विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी खुशखबरी दे सकती है। यहां आपको बता दें कि, यह सहायता पूरी तरह से अनुदान के रूप में दी जाएगी, यानी इसे वापस लौटाने की आवश्यकता नहीं होगी। यहां तक कि, सरकार जरूरत पड़ने पर यह राशि बढ़ा भी सकती है। बात करें पात्रता की तो इस योजना का लाभ सभी जातियों और समुदायों के गरीब परिवारों को मिलेगा, जिनमें सवर्ण, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, महादलित और मुस्लिम समुदाय शामिल हैं।
कौन होंगे योजना के पात्र
अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हो तो इसके लिए आवेदक का नाम 2023 की जातीय जनगणना में दर्ज होना जरूरी है। इसके साथ ही वह गरीबी रेखा (BPL) से नीचे आता हो। वहीं बात करें आवश्यक दस्तावेजों की तो योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को, बिहार राज्य का आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण देना होगा। खैर इसे विधानसभा चुनाव को देखते हुए बड़ा दांव माना जा रहा है।
NEWS SOURCE Credit :punjabkesari
