Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

25 जून से शुरू होगा नामांकन, जानें कब होगा मतदान, उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड में पंचायत चुनाव(Uttarakhand Panchayat Chunav) की तारीखों का ऐलान हो गया है। 10 जुलाई को उत्तराखंड में मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। उत्तराखंड में 2 चरणों में पंचायत चुनाव का आयोजन किया जाएगा।

दो चरणों में कराए जाएंगे पंचायत चुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि उत्तराखंड में 2 चरणों में पंचायत चुनाव (Uttarakhand Panchayat Chunav) कराए जाएंगे। 25 जून से नामांकन भरा जाएगा। 10 जुलाई को पहले चरण के चुनाव की वोटिंग और 15 जुलाई को दूसरे चरण के चुनाव की वोटिंग की जाएगी। वोटिंग के बाद मतगणना किया जाएगा।

उत्तराखण्ड राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 (Uttarakhand Panchayat Chunav) की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। 6 जनपदों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, पंचायती चुनाव अधिकारियों, सूचना विज्ञान केंद्र अधिकारियों और प्रशिक्षण प्रभारी अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

NEWS SOURCE Credit :lalluram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp