Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

Rain Alert: सोच समझकर निकले घरों से बाहर, हरियाणा में तेज आंधी के साथ लगातार 6 दिन होगी बारिश

हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। पंचकूला में सुबह तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जिनमें भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, जींद, कैथल, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला शामिल हैं। वहीं प्रदेश में 29 जून तक मानसून की एंट्री होगी।

महेंद्रगढ़ में सबसे अधिक हुई बारिश 

बताया जा रहा है कि आज रात से प्री मानसून एक्टिव हो जाएगा। इसके कारण आने वाले 4 से 5 दिन पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है। सूबे में 19 जून तक 9 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। महेंद्रगढ़ में सबसे अधिक 282MM तक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 25 जून तक मौसम में बदलाव रहेगा।

आज से 25 जून तक बारिश 

प्री मानसूनी हवाओं के कारण आज रात से मौसम में फिर से बदलाव आने की संभावना है। 21 जून और 22 जून को कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। 23 जून से 25 जून के दौरान हवाओं और गरज चमक के साथ राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। आज से 25 जून तक हरियाणा में बारिश की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। लोगों की गर्मी से ओर ज्यादा राहत मिलेगी।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp