Rapid24news

Har Khabar Aap Tak

बीते 24 घंटे में 4 लोगों की मौत, देश में कोरोना के एक्टिव केस 6,483 के करीब

भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को देशभर में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामले घटकर 6,483 रह गए, जो मंगलवार को 6,836 थे। बीते 24 घंटे में 353 नए मामले सामने आए ,जबकि 4 मौतें दर्ज की गईं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि जिन मरीजों की मौत हुई, वे बुजुर्ग थे और पहले से ही गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। इनमें दो मौतें महाराष्ट्र, एक-एक केरल और दिल्ली में दर्ज की गई हैं।

राज्यवार स्थिति: कहां कितने केस

केरल- 1,384 सक्रिय केस, एक दिन में 275 केस कम हुए।

उत्तर प्रदेश- 275 केस, 3 नए केस और दो मौतें।

पश्चिम बंगाल- 747 सक्रिय मामले, एक मौत दर्ज।

गुजरात- 1,105 केस, 143 मामलों की गिरावट, दो मौतें।

दिल्ली – 620 एक्टिव केस, बीते दिन 65 नए मामले, एक मौत।

महाराष्ट्र – 489 एक्टिव केस, 23 की कमी, दो मौतें।

‘मिनी वेव’ की आशंका, अस्पतालों में भर्ती न के बराबर
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार की संक्रमण लहर मौसमी उछाल की तरह है। डेल्टा या ओमिक्रॉन जैसी लहरों के मुकाबले अस्पताल में भर्ती के मामले बहुत कम हैं। कोविड के प्रमुख लक्षण बुखार, खांसी, गले में खराश और थकान हैं। JN.1 वैरिएंट वर्तमान में सबसे ज्यादा (53%) मामलों के लिए जिम्मेदार है।

सतर्कता अब भी जरूरी
विशेषज्ञों की सलाह है कि भले ही केस कम हो रहे हैं, लेकिन बुजुर्गों और कोमोरबिड लोगों को विशेष ध्यान रखना चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना, हाथ साफ रखना और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराना जरूरी है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp